Sunday, February 10, 2013

एक तेरा साथ..


चल रहे थे हम उन राहों में
जहां थी एक रौशनी की कमी
खुशियाँ बिखरी थी हर कहीं
फिर भी आँखों में थी हलकी नमी

उस मोड़ पर आ खड़े हुए
जहां मिली एक नए ख़ुशी
हर गम भूल बैठे थे हम
आप ही थे हमारी वो ख़ुशी

कभी कभी छोटी-छोटी खुशियाँ
भूल जाते हैं ग़मों की ओढ़ में
सिखाया आपने हमें ये खुशियाँ
अपनाना , ग़मों को छोड़ के

हर एक बात पर आपका मुस्कराना
ग़मों को भूल , आपका खिलखिलाना
दूर रहकर जब याद आते हैं आप हमें
देख लेते हैं आपका दिया नज़राना

कभी कभी ऐसे मौके भी थे आए
जब हम आपको समझ नहीं पाए
हर बार आप कुछ ऐसे पेश हुए
की छट ही गए दुविधा के साए

यूँ ही हमें हरदम सहारा देना
डगमगाते क़दमों को संभाल लेना
हम अगर भटक भी जाएँ कभी
जल्दी ही हमें ढूँढ लेना

मैं हूँ एक कश्ती , आप हैं दरिया
अपनी लेहरों से हमें संभाले रखना
गर तूफ़ान आयें , हमें गम ना होगा
आप बस हमें डूबाकर छिपा लेना

हज़ारों उम्मीदें लगाए बैठे हैं
जाने हम सही हैं या नहीं
डर लगता है कि ये उम्मीदें
बंदिशें ना बन जाएँ कहीं

हमारी गलतियों को माफ़ करना
हमारे लिए ये दिल साफ़ रखना
हम तो सहारा ढूँढ़ते ही रहेंगे
आप बस ख्याल अपना रखना