कोई ऐसी जगह मिल जाये
जहां बिखरी हों खुशियाँ
जहां गूँजती हो हँसी
जहां मिलती हो ज़िंदगी
अगर मिल जाये, तो
कोई ऐसा साथी मिल जाये
जो ढूंडे तेरी खुशी में खुशी
जो चाहे तेरी मुस्कुराहटें
जो माँगे दुआयें तेरे लिये
अगर मिल जाये, तो
कोई ऐसी मंज़िल मिल जाये
जहां का रास्ता हो अलग
जहां पहुंचने की चाहत हो अजब
जहां से दुनिया दिखे सुन्हेरी
अगर मिल जाये,
अगर मिल जाये, तो और क्या चाहूँ
एक पल को भी ना मूंदू आँखें
एक पल भी ना जाने दूँ खाली
एक पल को भी ना सोचूँ क्या होगा आगे
अगर मिल जाये, तो ...