Saturday, December 28, 2013

हाथोँ की रेखाएं

हाथोँ की बस एक रेखा ही तो है
जाने सब कैसे मिल जाता है यहाँ
सोच के दरमियां होता है जो,
कैसे पा जाते हैं हम वो जहाँ

कोई छुपता हुआ सा राज़ है
है कोई खुला आसमा सा यहाँ
इरादे तो और भी बहुत हैं
जो ना हों पूरे, उन्हें पायें कहाँ

कहीं छुपा था वो सपना भी हमारा
जिसके लिये रातें गुज़ार देते थे हम
उन्हीं रेखाओं का सारा खेल है ये
ऐसे मिल गया सब, जैसे था नी नहीं कभी कोई गम

उमीदें तो और भी थी हमें 
कुछ सोचके हम थम से गये
जो मिला, जैसे मिला, ज़रा रुक तो जा,
खुश नहीं है ऐ दिल, जो बून्‍न लिये सपने नये

सोचा गर मीट गयी ये रेखाएं अभी
या बदल गयी अगर ये तेरे हाथोँ मे
जो पाया था, क्या रहेगा वो साथ?
या धुल जायेगा वो तेरी इस ज़िंदगी से

डर जा ऐ दिल, है तेरे पास वक़्त अभी
यूं ख़्वाहिशें करते जाना, है सही नहीं
इन चाहतों को थाम ले तू ज़रा
पश्ताने का भी मौका ना मिलेगा फिर कभी

हाथोँ की बस एक रेखा ही तो है
ये सोच कर ना बैठा रेह जा तू अब
ना ही तू ज़्यादा चाहतेँ रख इन से
क्यूंकि कल का क्या पता, कब बदल जाये सब