Wednesday, October 5, 2011

कुछ पल ऐसे...


 
कैसे बीत जाते हैं ये पल
समय यूँ निकल जाता है
कितने अनजाने मिले थे यहाँ
साथ यूँ छूट जाता है

नया था सब कुछ यहाँ
कुछ नए साथी थे मिले
ऐसे बीतता गया ये समय
अब हो से गए हैं अकेले

हर गम, हर ख़ुशी
बाँट ली थी इनके साथ
चाहे जैसा भी था रास्ता
नहीं छोड़ा एकदूजे का हाथ

कुछ ऐसी यादें हैं समेटी
भूले से भी ना भूल पाएँगे
सब थे अपने यहाँ पर
सब ही हमें याद आयेंगे

आज बैठी थी जब अकेले
एक सोच ने घेर लिया
अब कैसे भूलेंगे ये सब
एक और पेहर गुजर गया

ये नया मोड़ आया है
रास्ता भी है कुछ नया सा
हर वो पल समेटेंगे
जब साथ था उन अपनों का

लिखते लिखते खो सी गयी
आँखे ये नम हो गयीं
हर एक पल आया जो सामने
दुनिया जैसे थम सी गयी...


No comments:

Post a Comment