Wednesday, March 26, 2014

ये बदलते पल..

खोई खोई सी हुँ मैं
ना जाने क्या चाहती हुँ
सब कुछ है धुंदला सा
ख़याल भी हैं अनजाने से

क्यूँ हैं इतनी परेशानियाँ
क्या है जो छूट रहा
सब कुछ है खो चूका
या अभी कुछ बाकी है

आँखें भी देती धोका हैँ
दिखता  कुछ, चाहती कुछ हैं
सोच के दायरे कम नहीं
है दिल में हलचल सी

कुछ झूठे से वादे हैं
छूटते से दिखते रिश्ते हैं
रास्ता है कहाँ मुड़ रहा
टूटते  से हैं ख़याल अब

ये बंद आँखे डरती हैं
खुलना भी चाहती हैं नहीं
ओझल है अगला पल भी
उलझने  हैं बढ़ती हुई सब

कहाँ हैं वो शांत लेहरें
है कहाँ सोच रूकती हुई
क्षण भर कि ख़ुशी खोजती
दिखती नहीं है उम्मीद कोई

उन सब अनजाने खयालों से
उन अचानक मुड़ती राहों से
है अब उनका साथ छोड़ना
है खुशियों का आँचल ओढ़ना

2 comments: