क्यूं नहीं थम गया समय
क्यूं नहीं रुक गये कदम
जाने की चाह है नहीं
छोड़ नहीं पा रहे यादों को
जितना मिला था समय हमे
हमने ख़ुशिया थी समेटी
अब जब जाने लगे हैं
नम आँखे लिये हूँ बैठी
दुबारा कब आना होगा हमारा
ना जाने कब समय मिलेगा
जाने से पेहले ही गम में हूँ डूबी
सोच थमती नहीं, ये दिल भारी रहेगा
दिल में आया खयाल है
काश कुछ पल और मिल जाते
हँसते हुये सोचती हूँ
काश हम समय वापस खींच पाते
ये पल अगर थम भी गया
अगर हम लौट भी जाते हैं
आज नहीं तो कल जाना ही होगा
ये सोच और घबरा जाते हैं
दिल है भारी, आँखे हैं नम
अब जो भी हो, हमे जाना है
नयी ख़ुशिया हम तलाशेंगे
गम छुपाये, हमे मुस्कुराना है
I was listening to "Chithi na koi sandesh" of jagjit singh and at the same time news feed came on FB. they both synced. "Wonderful" have u written!!
ReplyDeleteThat's inspiring for me! Thank you, Anshul :)
Delete