वो तो बस बैठी थी
सेहमी सी, घबराई सी
दुनिया से अनजान थी
खोई सी, मायूस सी
झोकें आते जाते रहे
कभी कुछ बदला नहीं
एक आँधी जो आई
उसकी तो दुनिया बदल गयी
औरोँ का क्या था
कोई कुछ समझा नहीं
वो चुप थी, लोगों ने कहा
जो लगा उन्हें सही
जो थी कभी सेहमी सी
उससे दुनिया डरना लगी
कोई समझा नहीं बदलाव को
वो चाह कर भी समझा ना सकी
सबकी बातें सुनना
था नहीं आसान इतना
सबने उसे छोड़ दिया
रो लेती वो अब चाहे जितना
जब सब बदल गया
वो कैसे ना बदलती
ये सज़ा ही तो थी
बिना किए कोई गलती
यही है इस दुनिया का दस्तूर
ना बदलो तो है टोकती
बदल जाओ, आगे बढ़ना चाहो
तो साथ मिलके है रोकती
Tumhari hindi mast hai :) and last line "kabil-e-tareef"
ReplyDeleteThank you, Anshul :)
DeleteBadiya champ ;)
ReplyDeleteBadiya champ ;)
ReplyDeleteThank you, Gaurav!
Delete